लोग सिर्फ़ दिल से ही अच्छी तरह देख सकते हैं

सभी व्यस्क कभी बच्चे थे—हालाँकि यह बात बहुत कम लोगों को याद है।

~•~

बच्चों को बड़ों के साथ हमेशा बहुत धैर्य दिखाना चाहिए।

~•~

कोई सूर्यास्त से तब प्यार करता है, जब वह बहुत उदास होता है।

~•~

यह आँसुओं का संसार कितना रहस्यमय है।

~•~

अभिमानी लोगों के लिए अन्य सब लोग प्रशंसक होते हैं।

~•~

दोस्त को भूल जाना दुःख की बात है।

~•~

जब कोई व्यंग्यात्मक होता है तो वह कभी-कभी सच्चाई से थोड़ा भटक जाता है।

~•~

लोग सिर्फ़ दिल से ही अच्छी तरह देख सकते हैं।

~•~

सबसे महत्त्वपूर्ण बात को आँखें नहीं देख सकती हैं।

~•~

कभी-कभी किसी काम को और किसी दिन के लिए टालने में कोई बुराई नहीं है।

~•~

ओंत्वान द सेंतेक्ज़्युपेरी (1900–1944) संसारप्रसिद्ध फ़्रांसीसी साहित्यकार हैं। उनके यहाँ प्रस्तुत उद्धरण उनके विश्वविख्यात उपन्यास ‘द लिटिल प्रिंस’ के हिंदी अनुवाद (अनुवादक : सरिता शर्मा, प्रकाशक : इंडिया टेलिंग, धनबाद, झारखंड, प्रथम संस्करण : 2020) से चुने गए हैं।